Press "Enter" to skip to content

मनरेगा की सड़क डलवा रहे ठेकेदार पर यादवों ने बोला हमला

बदरवास। बदवास थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम मांगरौल में एक ठेकेदार की चार लोगों ने जमकर मारपीट कर दी। ठेकेदार मनरेगा की सड़क डलवा रहा था जिसे आरोपितों ने डालने से मना किया। कारण पूछने पर मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
धनपाल पुत्र रामस्वरूप परिहार निवासी ग्राम मांगरौल ने बताया कि 17 जून को दोपहर के समय वह रेेल्वे स्टेशन रोड पर मनरेगा की सड़क डलवा रहा था तभी वहां लाखनसिंह यादव, फूलसिंह यादव, देवेंद्र यादव व विशन यादव निवासी मांगरौल आए और सड़क डालने से मना करने लगे। जब कारण पूछा तो गाली-गलौंज कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद धनपाल थाने आया और मामले में पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। जहां पुलिस ने चारों युवकोें के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!