Press "Enter" to skip to content

गौसेवा और सहरिया बस्ती में भोजन बांटकर मनेगा यशोधराराजे का जन्मदिन

शिवपुरी। पूर्व केंद्रीय मंत्री यशोधराराजे का कल मनाया जाने वाला जन्मदिन उनके समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता गौ सेवा कर एवं सहरिया बस्ती में भोजन के पैकेट बांट कर मनायेंगे।
उपरोक्त जानकारी देते हुए उनके प्रतिनिधि योगेश शर्मा ने बताया कि  कल 19 जून को श्रीमंत यशोधराराजे सिंधिया का जन्मोत्सव प्रातः 8 बजे से प्रारंभ हो जाएगा। सुबह 8 बजे नगरीय क्षेत्र में लुधावली स्थित गौशाला पहुंचकर गौमाता को चारा आदि खिलाकर  सेवा कार्य संपन्न किया जाएगा।ततपश्चात सहरिया बस्ती करई गांव में 10.30 पर पहुंचकर भोजन के पैकेट वितरण का कार्य किया जाएगा। 
योगेश शर्मा ने बताया कि आज सुबह से ही जिले भर में भाजपा कार्यकर्ता  और समर्थक  सद्भाव के साथ विभिन्न जगहों पर अलग अलग रूप से ज़रूरतमन्दों की सेवा कर अपनी नेता का जन्मोत्सव मनायेंगे ।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!