नाकों पर लगे अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी समाप्त

शिवपुरी। नोबेल कोरोना वायरस के प्रसार एवं बचाव के संबंध में जिले की सीमाओं पर विभिन्न नाकों की स्थापना की गई थी। नाकों पर अधिकारी एवं कर्मचारियों की डयूटी लगाई जाकर सघन चैकिंग करने के निर्देश दिए गए थे। अपर कलेक्टर आरएस बालोदिया ने बताया कि सभी आदेशों से नाकों पर लगाए गए समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों की ड्यूटी समाप्त की जाती है।