Press "Enter" to skip to content

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान 22 जून से खुलेगा

शिवपुरी। वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में पर्यटन गतिविधियां 22 जून से प्रारंभ हो रही है। कोविड-19 के प्रसार से उत्पन्न परिस्थितियों के दृष्टिगत वन विहार में भ्रमण का समय सुबह 6.30 से दोपहर 12 बजे तक तथा शाम 3 बजे से 6.30 बजे तक रहेगा। दस वर्ष से कम उम्र के बच्चों एवं 65 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। सभी पर्यटकों को वन विहार में प्रवेश के पूर्व कोरोना वायरस से बचाव के लिये निर्धारित प्रोटोकाल का पालन करना अनिवार्य होगा। सभी पर्यटकों की प्रवेश द्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग की जायेगी। सभी पर्यटकों को मास्क लगाना तथा शासन द्वारा कोरोना वायरस से बचाव के लिए जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!