Press "Enter" to skip to content

खाना बनाते समय उज्जवला का सिलेंडर फटा, एक व्यक्ति घायल

शिवपुरी। भौती थाना अंतर्गत ग्राम उमरी में खाना बनाते समय बल्ली परिहार सन ऑफ विक्रम परिहार के उज्जवला सिलेंडर में आग लग गई। बल्ली ने बताया जैसे ही सिलेंडर में आग लगी वह अपनेे परिजनों सहित बाहर आ गया। मामले को लेकर पुलिस व 108 को फोन लगाया लेकिन कोई नहीं आया। आग करीबन 1 घंटे तक लगती रही बाद में सिलेंडर फट गया जिससे सड़क पर जा रहे एक व्यक्ति को सिलेेंडर का टुकड़ा लग गया जिससे वह गंभीर घायल हो गया। 
मामले को लेकर उन्होंने 108 पर भी कॉल किया लेकिन कोई नहीं आया। आग इतनी विकराल थी कि उनकी मकान की दीवार तोड़कर सिलेंडर टुकड़े-टुकड़े होकर बाहर तक बिखर गया। तभी वहां से गुजर रहे कल्लू को सिलेंडर का एक टुकड़ा लग गया जिससे वह घायल हो गया। घायल हो मनपुरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सिलेंडर फटने के बाद ग्रामीणों ने मकान में लगी आग को बुझाया। वहीं पुलिस भी 1 घंटे देरी से पहुंची।
 एवं कल्लू कारपेन्टर वहॉ से निकल रहा था तभी उस को सिलेण्डर का टुकडा लग गया तो वह भी गंभीर घायल हो गया उसे मनपुरा अस्पताल रैफर कर दिया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!