Press "Enter" to skip to content

विद्यार्थी परिषद ने चीनी समान का पुतला जलाया

शिवपुरी। आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शिवपुरी नगर इकाई द्वारा चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला दहन किया गया और चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करने का आह्वाहन किया। जानकारी देते हुए जिला संयोजक वेदांश ने कहा कि जिस प्रकार से चीन अपनी बौखलाहट हमारे देश की सीमा पर देख रहे है उसके विरोध में हमे उसकी आर्थिक रूप से कमजोर कर देना चाहिए। इसी के साथ एसफडीं प्रमुख मयंक राठौर ने कहा कि हमारे सैनिकों की शहादत हम व्यर्थ नहीं जाने देंगे और हम देश की सीमा पर तो नहीं जाकर लड़ सकते परन्तु हम चीनी समान कंपनियो का बॉयकॉट करके हम उससे आर्थिक रूप से कमजोर कर सकते है। यही हमारे वीर शहीद सैनिकों को सच्ची श्रद्धाजंली होगी। इसमें विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता सुरक्षित दूरी का पालन करते हुए कम से कम संख्या में चौराहे पर उपस्थित होकर पुतला दहन किया। इस मोके पर वेदांश, सविता, मयंक राठौर, अविनाश समाधिया, प्रभांशु राठौर, सचिन सरस्वत, रोहन पाल मौजूद थे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!