शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत आने वाली श्रीनाथ फैक्ट्री में एक मजदूर योगेंद्रसिंह निवासी लुधियाना की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार श्रीनाथ फैक्ट्री में सरिया बनाने का काम होता है। रोज की ही तरह गुरूवार को भी फैक्ट्री में सरिया बनाया जा रहा था। जहां सरियों को चैक कर रहे योगेंद्रसिंह की जांघ में एक सरिया घुस गया और वह गंभीर घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल लाया जहां उसकी मौत हो गई।






Be First to Comment