आपकी आवाज संगठन की बैठक सम्पन्न
खनियाधाना। सामाजिक, रचनात्मक व देशप्रेम को समर्पित आपकी आवाज संगठन की सदन बैठक का आयोजन श्री चन्द्रशेखर पुरोहित जी ने किया जिसमे मुख्यअतिथी के रूप मे संगठन के संरक्षक श्री अशोक अर्गल जी, विशिष्ट अतिथी के रूप मे संगठन के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र गुप्ता जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री कृष्णकांत छिरौल्या जी, श्री दीपक शुक्ला जी, श्री रमेश गुप्ता जी, विनय मिश्रा जी रहै व बैठक सदन की अध्यक्षता श्री प्रशांत दांगी जी ने की।
संगठन के सदन की बैठक मे राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने नन्नाजी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला व उनके व्यक्तित्व से अवगत कराते हुए नन्नाजी को पदम अवार्ड दिलाने की मांग की रूपरेखा पर चर्चा की उसके उपरांत संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जी ने संगठन के सदस्यता पर विचार विमर्श किया जिसमे सदन द्वारा निर्णय किया गया कि 50₹ संगठन की सदस्यता शुल्क रखा जाएगा जिसमे एक लाख सदस्य बनाये जाने का लक्ष्य संगठन का रहैगा और 11 हजार सदस्य बन जाने पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष के पद को चुनाव के माध्यम से पूर्ण किया जाएगा तब तक संगठन के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र गुप्ता जी व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री कृष्णकांत छिरौल्या जी रहैंगे।
सदन ने सर्वसम्मती से संगठन के कोषाध्यक्ष के रूप मे श्री राजनारायण रूसिया जी को व राष्ट्रीय महामंत्री के रूप मे श्री प्रशांत दांगी जी को सदन ने सर्वसम्मती से चुना।
साथ ही संगठन की सदस्यता पत्र प्रारूप तैयार करने के लिए एक पांच सदस्य की समिती का गठन किया गया जिसमे राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री, प्रदेश अध्यक्ष व संगठन सदस्य साकेत पुरोहित को सम्मिलित किया गया।
बैठक के मुख्यअतिथी व संगठन संरक्षक श्री अशोक जी अर्गल जी ने सदन को सम्बोधित करते हुए कहा कि वह संगठन के सभी कार्यों मे सदैव साथ है साथ ही संगठन पर्यावरण संरक्षण के लिए भी निरंतर कार्य करता रहै।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहै श्री प्रशांत दांगी जी ने सदन को सम्बोधित करते हुए कहा कि वह अपने दायित्व का पूर्ण रूप से पालन करेंगे साथ ही शीघ्र प्रदेश के गृहमंत्री जी को संगठन की सदस्यता व संरक्षक बनाने की बात कही।
संगठन सदन की बैठक का आभार साकेत पुरोहित द्वारा किया गया इस अवसर पर संगठन के साथी राजेश पाण्डै, मनु प्रताप सिंह चौहान, रजनीश भट्ट, सुनील गौर, शिवकांत सोनी, सुनील गौर, जितेन्द्र पाण्डै, भूपेन्द्र चौहान, विशाल कुचिया, कीर्ती ठाकुर, भारत त्रिपाठी, कमल शर्मा, आयूष शर्मा, अवध चौहान, के के कुशवाह, शुभम दांगी, लोकेन्द्र दुवै, राघवेन्द्र मिश्रा,प्रियंक सिंघई, एस के नामदेव, अजय झां, टाइगर यादव, पवन यादव, मुकेश शर्मा, आदेश सेन, पुष्पेन्द्र सेन, राजू यादव, ललित नामदेव, जितेन्द्र यादव आदि आधा सैकड़ा साथी उपस्थित रहै।






Be First to Comment