Press "Enter" to skip to content

स्वदेशी जागरण मंच नें फूंका चीन का पुतला, शहीदों को दी श्रधांजलि | Shivpuri News

शिवपुरी। चीनी सेना द्वारा भारतीय सैनिकों पर लद्दाख में छलपूर्वक हमला करने का विरोध देशभर में हो रहा है। शनिवार को स्वदेशी जागरण मंच मध्यभारत प्रान्त जिला शिवपुरी ने विरोध स्वरूप माधव चौक चौराहे पर चीनी राष्ट्रपति का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चीन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की एवं देश के सैनिकों के सम्मान में 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चीनी सामान का उपयोग नहीं करने की शपथ ली। साथ ही जनता से चीन के सामानों का बहिष्कार करने और स्वदेशी अपनाने की अपील भी की।
स्वदेशी जागरण मंच नें कहा कि चीनी सेना लगातार भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास कर रही है, जिसके जवाब में भारतीय सेना सीना तान कर चीनी सैनिकों के सामने खड़ी है। चीनी सैनिकों द्वारा भारतीय सैनिकों पर छलपूर्वक जो हमला किया गयाए उसे लेकर देशभर में रोष व्याप्त है। चीन को यदि सबक सिखाना है तो उसको आर्थिक रूप से कमजोर करना होगा और भारतीयों को चीनी सामान का उपयोग नहीं करना होगाए तभी हम चीन को सबक सिखा पाएंगे। स्वदेशी जागरण मंच इसके विरोध में सड़क पर उतरा है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!