Press "Enter" to skip to content

वनकर्मचारी संघ ने किया जरुरतमंदों को मास्क का वितरण | Shivpuri News

शिवपुरी। मध्यप्रदेश वन कर्मचारी संघ जिला शाखा शिवपुरी व पतंजलि योग समिति एवं ग्वाल समाज के संयुक्त तत्वाधान में महान विभुतियां कर्मचारी नेता, समाजसेवी एवं नि:स्वार्थ सेवकों की यादव में लोगों को मास्क का वितरण किया जा रहा है। यह अभियान 15 जून से लगातार चल रहा है। इस दौरान लोगों को मास्क देकर कोरोना बीमारी से बचने के भी उपाए बताए जा रहे हैं। रविवार को छठवें दिन भी लोगों को मास्क का वितरण किया गया। इस दौरान वन कर्मचारी संघ के सचिव अखिलेश चतुर्वेदी, वाहन चालक संघ अध्यक्ष अरविंद मिश्रा, पतंजलि योग समिति से पुरुषोत्तम शर्मा, कैलाश नारायण, महेश ओझा, संघ के अध्यक्ष दुर्गा ग्वाल के सानिध्य में मास्क का वितरण जरुरतमंदों को किया गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!