शिवपुरी में खनिज विभाग ने अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने पिछले 9 महीनों में 300 से अधिक मामले दर्ज किए और 1 करोड़ 6 लाख रुपए से अधिक का जुर्माना वसूला है।
माइनिंग इंस्पेक्टर सोनू श्रीवास के अनुसार, इस अवधि में 190 अवैध परिवहन, 42 अवैध खनन और 80 अवैध भंडारण के मामले सामने आए। विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 जेसीबी, 2 पोकलेन, 90 से अधिक डंपर और हाइवा और 130 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए। इसके अलावा 4-5 पनडुब्बी को भी नष्ट किया गया।
जिला खनिज अधिकारी प्रमोद शर्मा ने बताया कि यह कार्रवाई कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी के सख्त निर्देशों के बाद की गई। उन्होंने कहा कि अभी भी कई मामले कलेक्ट्रेट में विचाराधीन हैं, जिन पर जुर्माने की कार्रवाई की जानी बाकी है। इस कार्रवाई ने पिछले सालों के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जो विभाग की सख्त कार्रवाई का प्रमाण है।

अवैध खनन के 300 मामले दर्ज: 16 JCB और 220 वाहन जब्त, 1 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना वसूला / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- लोकायुक्त की कार्रवाई: शिकायत मिलते ही बाबू का बिभाग बदला, फिर भी रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू / Shivpuri News
- कोलारस पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25 पेटी अवैध शराब और कार जब्त, आरोपी फरार / Shivpuri News
- उपार्जन व्यवस्था पर कलेक्टर अर्पित वर्मा सख्त, राजस्व अधिकारियों को दिए निगरानी के निर्देश / Shivpuri News
- गुरु नानक हायर सेकेंडरी स्कूल का MP बोर्ड में शानदार प्रदर्शन, 10वीं-12वीं में छात्रों ने लहराया परचम / Shivpuri News
- महिला को ‘लापता बेटी’ बताकर ले जाने की कोशिश, डीएनए जांच की मांग से बढ़ा विवाद / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment