शिवपुरी। लॉक डाउन के दौरान सिद्धेश्वर टेकरी पर झोंपड़ी बनाकर रहने वाले रमेश बाथम और पत्नी रुक्मणी बाथम के चार माह के बेटे बदशाह को भरपेट दूध् तक नहीं मिल पा रहा था। दो जून की रोटी की व्यवस्था नहीं हो पाने से बच्चा कुपोषित हो गया था। 17 अप्रैल को दैनिक भास्कर ने बच्चे की तस्वीर प्रकाशित की। उसके बाद प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग हरकत में आया। बच्चे को एनआरसी शिवपुरी में भर्ती कराया। समय रहते पोषण आहार और इलाज की सुविधा मिलने से बच्चे की हालत में धीरे-धीरे सुधार आ गया। चार माह के बदशाह का 17 अप्रैल को वजन 2 किलो 100 ग्राम था और अब 3 किलो 700 ग्राम हो गया है। बच्चा अब तंदरुस्त हो गया है।




