Press "Enter" to skip to content

करैरा के पूर्व विधायक जसमंत जाटव के दो पत्र सोशल साइट पर वायरल, विधायक की हैसियत से मुख्यमंत्री शिवराज व दतिया कलेक्टर को लिखा पत्र | Shivpuri News

करैरा। करैरा से विधायक रहे जसमंत जाटव अपने आप को पूर्व विधायक नहीं मान रहे हैं। इसलिए उन्होंने दो पत्र विधायक की हैसियत से जारी कर दिए। जिसमें से एक पत्र मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को अतिथि शिक्षकोें को लिखा और दूसरा दतिया कलेक्टर कोे लिखा जिसमें विधायक प्रतिनिधि के संबंध में जानकारी दी। पूर्व विधायक जसमंत जाटव द्वारा लिखे पत्र सोशल साइट पर वायरल हुए जो चर्चा का वायस बने। जब इस संंबंध में जसमंत जाटव से पूछताछ की तो उनका कहना था यह पत्र उन्होंने पहले लिखेे थे, लेकिन तारीख नहीं डाली थी किसी ने उनकी छबि खराब करने का प्रयास किया है। 
आइए जाने क्या लिखा था वायरल हुए पत्र में
पूर्व विधायक जाटव ने एक पत्र 27 मई 2020 को अतिथि शिक्षकों को नियमित किए जाने को लेकर सीएम शिवराजसिंह को लिखा है। इसमें कहा है कि लॉकडाउन के फेर में वेतन न मिलने से अतिथि शिक्षक गहरी परेशानी में हैं। 12 सालों से वे लगातार अतिथि बतौर काम कर रहे हैं।
अब उन्हें नियमित किया जाना चाहिए। साथ ही अतिथि शिक्षकों को हिमाचल प्रदेशए दिल्ली सहित अन्य राज्यों की तरह 62 साल की आयु तक सेवा दी जाए। 27 मई 2020 को लिखे गए इस पत्र में जसमंत जाटव विधायक विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 23 करैरा के साथ उन्होंने हस्ताक्षर किए हैं, जबकि अब वे पूर्व विधायक हैं, विधायक नहीं हैं। 
दूसरा पत्र दतिया कलेक्टर को लिखा
23 जून 2020 को जसमंत जाटव विधायक के लेटरपेड पर दतिया कलेक्टर को एक पत्र लिखा गया है। इसे भी बतौर विधायक जाटव ने लिखा है। इसमें करैरा विधानसभा क्षेत्र की 10 ग्राम पंचायतें दतिया जिले में आने व इन पंचायतों का शासकीय कामकाज देखने के साथ-साथ जिला पंचायत व जिला योजना समिति की बैठक आदि में विधायक प्रतिनिधि के रूप में श्यामपाल सिंह परमार निवासी ग्राम भिलाड़ी को नियुक्त किया है। यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।  
इनका कहना है
पत्रों के संबंध में विधायक जाटव का कहना है कि यह पत्र कुछ महीने पहले के हैं। जब हमने प्रतिवेदन तैयार किए थे। तारीख नहीं डाली थी, लेकिन हो सकता हैं हमारे बच्चे ने पत्र पर तारीख लिखकर उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। मेरी भी जानकारी में यह बात आई है। मैंने कोई पत्र नहीं लिखे। मुझे अच्छे से पता है। वर्तमान में मैं विधायक नहीं हूं तो पत्र कैसे लिख सकता हूं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!