Press "Enter" to skip to content

घर से निकलने को राजी नहीं हुए बहू-बेटे तो माता-पिता और परिजनों ने की मारपीट | Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बछौरा में मंगलवार को एक दंपत्ति के साथ उनके ही माता-पिता और परिजनों ने मिलकर जमकर मारपीट कर दी। मारपीट में घायल हुए बहू-बेटे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित दंपत्ति का कहना है कि उनके माता-पिता, भाई-भाभी और भतीजी मिलकर उनको घर से भगाने के लिए साजिश कर रहे थे लेकिन जब वह अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके तो उन्होंने दोनों की जमकर मारपीट कर दी। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित दंपत्ति की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की है। 
जानकारी के अनुसार बछौरा निवासी नरेंद्र शिवहरे और उसकी पत्नी गुडिया शिवहरे को उसके ही पिता पूरन शिवहरे, भाई पुरुषोत्तम, भाभी कमलेश शिवहरे, मां शांति बाई, गजेंद्र, शशि, जितेंद्र, प्रिया और जया ने मंगलवार सुबह डंडों और लात-घूसों से जमकर मारपीट कर दी। पीड़ित पति-पत्नी को परिवार के लोग घर से भगना चाहते थे लेकिन जब वह घर से जाने के लिए राजी नहीं हुए तो घटना को अंजाम दिया। पीड़िता गुडिया का कहना है कि उनके सास-ससुर व अन्य ससुरालीजनों ने उनके घर में िस्थत शौचालयों में ताले जड़ दिए थे और उन्हें खाने-पीने के लिए भी तरसा रहे थे। साथ ही उसके पति नरेंद्र को भी वह प्रताड़ित कर रहे थे। पीड़िता का आरोप है कि उसके जेठ, जेठानी और भतीजी मकान पर कब्जा करना चाहते हैं जिस वजह से उनके साथ मारपीट की है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत करने के बावजूद कायमी नहीं की है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!