Press "Enter" to skip to content

महाराणा प्रताप कॉलोनी में पानी को लेेकर रण, दो पक्षों में जमकर चले लात-घूसे | Shivpuri News

शिवपुरी। शहर सिटी कोतवाली के तहत आने वाली महाराणा प्रताप कॉलोनी में पानी को लेकर दो पक्षों मेें विवाद हो गया। देखतेे ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों दोेनोें पक्षों के लाेेगोें ने एक-दूसरेे के साथ गाली-गलौैंज कर जमकर लात-घूसेे चले। मामले में पुलिस ने दोेेनों पक्षोें की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया हैैै। 
मिली जानकारी के अनुसार रामनिवास राठौैर पुत्र बद्री प्रसाद राठौैर 24 जून को सरकारी बोर से पानी भरने जा रहा था तभी वहां शीतल सेने, रिंकू सेनी पुत्र शीतल सेनी, गोल्टी सेनी, सोनू सेेनी निवासी महाराणा प्रताप कॉलोेनी आ गए और पानी भरने को लेकर गाली-गलौंज करने लगेे। जब गाली देने से मना किया तो लात-घूसोें से सभी ने मारपीट कर दी। वहीं दूसरे पक्ष के रिंकू उर्फ सुरेंद्र सेनी पुत्र शीतल सेनी का कहना है कि हमारे मोहल्ले में सरकारी बोर लगा हैै। उस बोर पर रामनिवास राठौर, हेमंत, मोहन राठौर पानी भरने के लिए आए थेे, जब उनसे कहा कि अभी बोर चालू करने का समय नहीं हुआ है तो वह विवाद कर गाली-गलौंज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो मारपीट कर दी। घटना के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे और केस दर्ज करवाया। पुलिस ने मामले में क्रॉस कायमी कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!