Press "Enter" to skip to content

आरोप : तंत्र-मंत्र के चक्कर में 10 वर्षीय बालिका की मौत | Shivpuri News

शिवपुरी। खनियांधाना थाना खेत्र के तहत आने वाले ग्राम ककरेला में एक 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। परिजन अपने ही परिजनों पर तंत्र-मंत्र कर उनकी पुत्री को मरवाने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं मृतक बच्ची की बहन अचानक बीमार हो गई जिसे पिछोर के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछोर थाना एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में केरण जाटव अपनी 10 वर्षीय पुत्री भावना जाटव को मृत अवस्था में लाया और उसी के साथ उसकी अन्य 18 वर्षीय विवाहिता पुत्री छाया पत्नी दीपक जाटव निवासी ठुनि बीमार अवस्था में लेकर आया। जिस पर पुलिस ने फरियादी पिता केरन जाटव की शिकायत पर मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया हैं। 
करण जाटव ने अपने सगे बड़े भाई गोविंदास जाटव और उसके साले वीरेंद्र जाटव पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसका भाई से कई दिनों से विवाद चल रहा था।  जिस क्रम में वह चंदेरी में किसी तांत्रिक से जाकर मिला और तंत्र मंत्र तथा टोटके द्वारा 8 से 10 लाख रुपए में हमारे परिवार के 6 लोगों को खत्म करने की योजना बनाई। यह बात हमें एक अन्य जानकार द्वारा बताई गई। जब हमारी बच्ची बीमार हुई थी और आज सुबह जब हम अपनी पत्नी और छोटी बच्ची भावना के साथ बड़ी बेटी छाया के ससुराल ग्राम ठुनि उससे मिलने पहुंचे तो लगभग 11 बजे मेरे भाई ने तंत्र मंत्र क्रिया कर एक बच्ची को मौत के घाट उतरवा दिया। इससे पहले वह कुछ समझ पाते दूसरी बच्ची भी गिर पड़ी और तड़पने लगी दोनों को हम तत्काल देवता के चबूतरे पर ले गए जहां देवता के घुल्ला ने बताया कि इसे और बड़े जनवा के पास ले जाओ और हम अस्पताल ले आए जहां डॉक्टर ने एक बच्ची को मृत बताया तो दूसरी बच्ची का इलाज प्रारंभ किया। इस संबंध में मौके पर उपस्थित डॉक्टर बृजेश शर्मा के अनुसार मृत बच्ची के शरीर पर कोई चोट, कीड़े के काटने या बीमारी के संकेत नहीं मिल रहे थे बाकी पीएम के बाद पता चल सकेगा वही बीमार 18 वर्षीय युवती मानसिक रूप से परेशान थी लेकिन अब वह सही है। मामले को लेकर थाना प्रभारी का कहना है कि बच्ची बीमार थी और उल्टी हो रही थी जिससे उसकी मौत हाे गई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!