Press "Enter" to skip to content

लायंस इंटरनेशनल ने पीएम केयर फंड में जमा कराए 3.76 लाख रुपए, कलेक्टर को सौंपा ड्राफ्ट | Shivpuri News

शिवपुरी। कोरोना-19 महामारी के चलते देशभर में आपातकालीन जैसी स्थिति निर्मित हो गई है। ऐसी स्थिति में देश व नागरिकों को इस आपदा से उभारने के लिए सामाजिक संस्थाओं द्वारा और व्यक्तिगत रूप से भी लोगों ने योगदान दिया है। इसी तरह की भूमिका शिवपुरी जिले में लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट द्वारा प्रांतपाल अशोक ठाकुर के प्रयासों से निभाती आ रही है। लायंस इंटरनेशनल ने आज मदद के लिए एक और कदम आगे बढ़ाते हुए 3 तीन लाख 76 हजार 660 रुपए बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से प्रधानमंत्री राहत कोष (पीएम केयर फंड) में जमा कराए गए। लायंस क्लब इंटरनेशनल क्लब डिस्ट्रिक्ट 3233 ई-1 के प्रांतपाल लायन अशोक ठाकुर द्वारा बकायदा उक्त राशि के ड्राफ्ट को कलेक्टर अनुग्रह पी. को भेंट किया गया। इस मौके पर लायन ठाकुर के साथ राजेंद्र अग्रवाल, प्रांतीय कोषाध्यक्ष, एसएन उपाध्याय, डॉ. शैलेन्द्र गुप्ता, रीजन चेयरपर्सन, ललित दीक्षित, सत्यपाल जैन, अमित गुप्ता, लायंस क्लब शिवपुरी साउथ से पारस जैन, जोन चेयरपर्सन, मुकेश जैन, लायंस क्लब शिवपुरी हेरिटेज से लायन डॉ. पंकज भास्कर, अध्यक्ष, सुनील तिवारी, सचिव एवं लायंस क्लब के अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे। 
यहां बताना होगा कि लायंस इंटरनेशनल की ओर से प्रांतपाल अशोक ठाकुर कोविड -19 के प्रारंभ चरण से ही चाहे वह जरूरतमंद नागरिक हो या फिर कोरोना योद्धा सबकी मदद के लिए आगे आए हैं। इस दौरान कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, सिविल सर्जन से लेकर अन्य विभाग प्रमुखों को अपने स्टाफ के लिए बड़ी संख्या में पीपीई किटें भेंट की गई। खासबात यह रही कि इस दौरान श्री ठाकुर द्वारा बकायदा अपना संपर्क नंबर भी जारी कर दिया था जिससे कि हमारे कोरोना योद्धाओं की सुरक्षा में कमी नहीं रह जाए। जहां-जहां से डिमांट आई उसी अनुसार उन्हें पीपीई किटें तैयार कराकर प्रदाय भी की गई। ठाकुर और उनकी टीम द्वारा किए गए प्रयासों के लिए कलेक्टर से लेकर एसपी सहित अन्य लोगों ने सराहना की।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!