Press "Enter" to skip to content

लुधावली की गौशाला को युवाओं ने भेंट की चारा कटर मशीन | Shivpuri News

शिवपुरी। शहर की लुधावली स्थित गौशाला की तरफ इन दिनों युवाओं का लगातार ध्यान बना हुआ है। वे यहां नियमित रूप से सेवा करने को पहुंच रहे हैं। इन्हीं युवाओं में शामिल समाजसेवी राजेश गोस्वामी, तारा राठौर, योगेश शर्मा, एडवोकेट गजेन्द्र यादव आदि शामिल हैं। इन युवाओं ने यहां चारा कटर मशीन न होने पर हो रही परेशानी का अनुभव किया। 30 हजार रुपए की राशि की एक ऑटोमैटिक मशीन गौशाला को भेंट कर दी है। गोस्वामी ने कहा कि गौसेवा से बढ़कर दूसरा कोई काम नहीं हैं। यहां गौ सेवा करने के दौरान मन को खास शांति मिलती हैं और वहीं अनुभव होता हैं जो हमें किसी धार्मिक स्थल पर जाने पर होता है। तारा राठौर ने कहा कि हमें यहां आए बिना अब चैन नहीं मिलता और जब तक हम गौ सेवा नहीं कर लेते तब तक चैन से नहीं सोते। गजेन्द्र यादव ने कहा कि प्रत्येक शहरवासी को यहां समय समय पर आते रहना चाहिए और सबसे अच्छा हो यदि यहां आने के बाद लोग अपना जन्मदिन या एनीवर्सरी गौ सेवा करके मनाएं। इस मौके पर समाजसेवियों ने कहा कि स्थानीय विधायक यशोधरा राजे सिंधिया ने सबसे पहले गौशाला की सुध ली और नपा अधिकारियों के साथ मिलकर यहां निर्माण कार्य कराया है। पुराने भवन की मरम्मत कराई जा रही है। साथ ही यहां अलग अलग ढंग से गायों को रखने का प्रबंध् भी किया जा रहा है। जिस दौरान मशीन भेंट की गई उस दौरान नपा के स्वास्थ्य अधिकारी गोबिंद भार्गव, राजेश छिंगा, अजय कुशवाह भी मौजूद थे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!