Press "Enter" to skip to content

30 जून तक विवाह के 4 मुहूर्त, भड़ली नवमी 29 को | Shivpuri News

शिवपुरी। भड़ली नवमी 29 जून को मनाई जाएगी। जून माह में विवाह जैसे मांगलिक कार्य के लिए भड़ली नवमी अबूझ मुहूर्त होने के कारण विशेष शुभ है। इसके अलावा इस माह में विवाह के सिर्फ 4 और श्रेष्ठ मुहूर्त हैं। 1 जुलाई को देवशयनी एकादशी है। इसके चलते विवाह जैसे मांगलिक कार्य रुक जाएंगे। 2 जुलाई से चातुर्मास का प्रारंभ हो जाएगा।
नूतन संवत्सर के उपरांत विवाह मुहूर्त का प्रारंभ एक मई से हुआ थाए जो देवशयनी एकादशी तक चलेगा। ज्योतिषाचार्य पं. राजेश शस्त्री के अनुसार मई माह में विवाह जैसे शुभ मांगलिक कार्यों के 11 मुहूर्त थे। जून माह में भड़रिया नवमी सहित 4 श्रेष्ठ मुहूर्त बचे हैं। एक जुलाई को देवशयनी के साथ करीब पांच माह के लिए विवाह जैसे मांगलिक कार्य बंद हो जाएंगे। 
कोरोना महामारी के चलते मई माह में जिन जातकों के विवाह संस्कार रुक गए थे। वे 29 जून को भड़ली नवमी के अबूझ मुहूर्त में विवाह कर सकते हैं। एक जुलाई से चातुर्मास शुरू होने पर विवाह पर करीब पांच माह का ब्रेक लगेगा। मुहूर्त सीधे 25 नवंबर के बाद प्रारंभ होगे। नवंबर में सिर्फ दो दिन और दिसंबर में सात दिन ही विवाह के श्रेष्ठ मुहूर्त रहेंगे। इसके बाद गुरु व शुक्र के अस्त होने पर विवाह मुहूर्त 22 अप्रैल से प्रारंभ होंगे। नए वर्ष में भी केवल 45 दिन श्रेष्ठ मुहूर्त रहेंगेए जबकि इस वर्ष करीब 70 दिन के श्रेष्ठ मुहूर्त थे।
एक जुलाई से 5 माह तक नहीं रहेंगे मुहूर्त
एक जुलाई देवशयनी एकादशी से विवाह मुहूर्त नहीं रहेंगेए फिर देवउठनी एकादशी 25 नवंबर से प्रारंभ होंगे। जुलाई से नवंबर तक 5 माह विवाह पर ब्रेक रहेगा। इस वर्ष नवंबर में 26 व 27 तारीख को ही मुहूर्त रहेंगेए जबकि दिसंबर में केवल 1 से 11 तक सात दिन ही मुहूर्त रहेंगे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!