सराफा व्यवसायी से ठगी, 1 तौले का हार ले गए तीन नकाबपोश महिलाएं | Shivpuri News

शिवपुरी। लुकवासा में हनुमान मंदिर के पास सराफे की दुकान करने वाले एक सराफा व्यवसायी से ठगी का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार दोपहर के समय तीन नकाबपोश महिलाएं सराफा व्यवसायी दुर्गेश सोनी की दुकान पर आई और हार दिखाने को कहा। जिस पर उसने हार दिखाए उनमें से एक हार महिलाओं द्वारा चुरा लिया गया। हार देखने के बाद महिलाएं बिना कुछ लिए वहां से चली गई। जब तक व्यवपारी कुछ समझ पाता तब तक उसका एक तौले का हार महिलाओं द्वारा चुरा लिया गया। मामले की सूचना सराफा व्यवसायी ने पुलिस को दी। जहां पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और जांच-पड़ताल कर केस दर्ज कर लिया है।