Press "Enter" to skip to content

खबर का असर : उधारी के रुपए मांगने गए इलेक्ट्रेशियन के कर्मचारी से मारपीट के मामले में पटवारी पर केस दर्ज | Shivpuri News

शिवपुरी। बीते कुछ दिन पहले पटवारी अभिनव चतुर्वेदी द्वारा एक इलेक्ट्राॅनिक व्यवसायी के कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया था। मामले को लेकर फास्ट समाचार द्वारा खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया गया। खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले में जांच कर पटवारी अभिनव चतुर्वेदी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
बता दे कि कुछ ही समय पहले अपने ही आरआई की मारपीट भी पटवारी अभिनव चतुर्वेदी द्वारा की गई थी।   
यह था मामला
बीते कुछ दिन पहले दुकानदार ने अपने कर्मचारी रामनिवास रावत को आर्शीवाद हास्पिटल के पास पटवारी के घर अपने बाकाया पेमेंट के लिए भेजा। शुक्रवार दोपहर जब कर्मचारी उसके घर पर पहुंचा तो बकौल रामनिवास पटवारी ने उसे खरी खोटी सुनानी शुरू कर दी। कमरे में अंदर बंद कर जमकर मारपीट कर दी। 
वह लगातार मारपीट कर रहा था और कह रहा था कि 10 दिन पहले और 3 दिन पहले दो और लोगों की पिटाई कर चुका है। तेरी पैसे मांगने की हिम्मत कैसे हुई। रामनिवास का कहना है कि मौके पर मौजूद एक बंटी नाम के कर्मचारी ने उसे बचा लिया बरना पटवारी उसकी जान ले लेता।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!