Press "Enter" to skip to content

ढावे पर भोजन करना पड़ा महंगा, चोर रविंद्र व उसकी दोस्त की बाइक ले गए चुराकर | Shivpuri News

शिवपुरी। अमोला थाना क्षेत्र के तहत हाइवे रोड पर िस्थत देवीसिंह के ढावे से दो बाइक चोरी का मामला सामने आया है। रविंद्र पुत्र हरीसिंह राजपूत निवासी घसारही नेे बताया कि 1 जून को रात के समय वह किसी काम से अपने मित्र के साथ बाइक से आए। दोनों ने अपनी बाइक को ढावेे के बाहर खड़ा कर दिया और अंदर चले गए। जब वापस आए तो देखा कि बाइक रखे हुए स्थान पर नहीं है जिस पर आसपास पूछताछ की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद वह थाने गए और मामले में पुलिस को बाइक चोरी का केस दर्ज करवाया। पुलिस ने मामले में 25 जून को केस दर्ज कर बाइक चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!