शिवपुरी। अमोलपठा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम उडवाहा में एक बालिका की डेेम में डूबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार नवल पुत्री राजकमल आदिवासी निवासी उड़वाहा डेम के पास अपने दोस्तोें के साथ खेल रही थी। खेेल-खेल में बच्चे डेेम में नहाने चले गए तभी नवल गहरे पानी में चली गई और डूबने से उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी परिजनों को लगी तो उन्होंने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पानी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।






Be First to Comment