शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेत्र के तहत बीती शाम को पॉजीटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य द्वारा माली की मारपीट का मामला सामने आया है। मामला माली द्वारा चार महीने का वेतन मांगने पर हुआ जिससे बौखलाए प्राचार्य ने माली की लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
जिला अस्तपाल में भर्ती देवीकिशन जाटव ने बताया कि वह पॉलीटेक्निक कालेज शिवपुरी में माली का काम करता हैं। उसे चार महीने से वेतन नहीं मिला। जब वह गुरुवार
की शाम प्राचार्य आरएस पंत से वेतन मांगा तो प्राचार्य ने देवीकिशन ने लाठी व लात-घूसों सेे मारपीट कर दी। घटना में देवीलाल चोटिल हो गया।






Be First to Comment