Press "Enter" to skip to content

अवैध गेहूं परिवहन करने पर कोटा राजस्थान के सहकारी प्रबंधक सहित दो पर केस दर्ज | Shivpuri News

शिवपुरी। करैरा थाना पुलिस ने कोटा राजस्थान के सहकारी संस्था प्रबंधक सहित करैरा के दो लोगों के खिलाफ गेहूं का अवैध रूप से परिवहन करने का केस दर्ज किया है। 
मिली जानकारी के अनुसार कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी करैरा नरेश मांझी पुत्र बालकिशन मांझी को सूचना मिली कि हरदौल मोेहल्ला शंकर जाटव के मकान में अवैध गेेहूं का भंडारण है और उसे परिवहन कर अनुचित लाभ उठाने का प्रयास किया जा रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए नरेश शंकर जाटव के मकान पर पहुंचे जहां उन्होेंनेे गेेहूं का भंडारण देेखा। जिस उन्होंने गेहूं के परिवहन होने से पहलेे ही उसे जब्त कर लिया। आपूर्ति अधिकारी नरेश मांझी ने जानकारी ली तो ेपता चला कि कोेटा राजस्थान के सहकारी संस्था प्रबंधक राजकुमार शर्मा व शंकर जाटव, धर्मेंद्र जाटव द्वारा मिलकर गेहूं का अवैध परिवहन किया जा रहा था। मामले में पुलिस ने केसे दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!