Press "Enter" to skip to content

ग्वालियर वायपास स्थित कॉम्प्लेक्स में लगी आग, लाखाें का नुकसान | Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के ग्वालियर बायपास चौराहा स्थित एक कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार की रात 8 बजे अचानक आग लग गई। नीचे मौजूद तीन दुकानों सहित दूसरी मंजिल पर स्थित आधार फायनेंस के ऑफिस में भी आग लगने से धुआं उठने लगा। सूचना मिलने पर नगर पालिका की दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक को रोक दिया। आग बुझाने के लिए लोग भी बड़ी संख्या में पहुंच गए। इस आगजनी में लाखों का नुकसान होने की बात सामने आ रही है। आग पर रात 11 बजे तक काबू पाया जा सक।
कॉम्प्लेक्स में नीचे कपिल जैन की बड़ी किराना दुकान है और विशाल की कीटनाशक व बीज की दुकान है। परिवहन विभाग से संबंधित एक अन्य दुकान भी मौजूद हैए जिसमे आग लग गई है। आग बुझाने के लिए भेजी गई दमकल खाली हो गईए नगर पालिका से टैंकर भरकर लाए जा रहे हैए एक मात्र दमकल में टैंकर से पानी भरा जा रहा था। दूसरी अन्य दमकल की व्यवस्था नगर पालिका यहां नहीं करा पाई। हालात यह रहे कि दमकल गाडी में ड्राइवर व एक फायरकर्मी मौजूद थे। देहात थाना टीआई सुनील खेमरिया और फिजीकल थाना प्रभारी रूपेश उपाध्याय ने खुद लेजम थामी और आग बुझाते नजर आए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!