Press "Enter" to skip to content

गुना वायपास पर दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़त, रात भर पुलिस ने की मशक्कत, सुबह हुआ ट्रेफिक बहाल | Shivpuri News

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत गुना वायपास पर दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार िभडंत हो गई। घटना में दोनों ट्रकों में सवार चालक व क्लीनर घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं भिडंत के बाद मौके पर जाम लग गया औेर यह िस्थति सुबह तक बनी रही। पुलिस की कई घंटों की मेहनत के बाद सुबह तक लाइन क्लीयर करवाई गई। 
देहात थाना प्रभारी सुनील खैमरिया ने बताया कि शुक्रवार रात को उन्हें सूचना मिली कि गुना वायपास पर दो ट्रकों की भिडंत हो गई है। सूचना मिलने पर वह तत्काल मौके दलबल के साथ मौके पर पहुंचेे। जहां दो ट्रक एक्सीडेंट में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थेे। ट्रकों में सवार चालक उसी में फसे हुए थे। पुलिस ने ब-मुश्किल चालकों को ट्रक से बाहर निकलवाकर इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। खैमरिया ने बताया कि एक ट्रक गुना तरफ से आ रहा था तो दूसरा शिवपुरी की ओर से जा रहा था। भिडंत के बाद मौके पर जाम लग गया और जाम की िस्थति दो घंटे तक बनी रही, जैसे-तैसे पुलिस ने मशक्कत कर जाम को खुलवाया। इसके बाद पुलिस ने वाहनों के रूट का डायवर्ड करवाकर दूसरे रूट सेे निकलवाना शुरू कर दिया। एक्सडेंट के बाद पूरी रोड जाम हो गई थी। ट्रकों को हटाने के लिए क्रेन मंगवाई लेकिन वह सड़क से ट्रकों को नहीं हटवा सकी। इसके बाद दूसरी क्रेन भी मंगवाई लेकिन कुछ सफलता हाथ नहीं लग सकी। शनिवार सुबह बड़ी क्रेन मंगवाई गई तब कहीं जाकर ट्रकों को रोड से हटाया गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!