Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी का मनीराम पत्नी-बच्चों के साथ जा रहा था सतनबाड़ा, ट्रेक्टर ने पीछे से मार दी टक्कर | Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत बालाजीधाम के पास एक ट्रेक्टर चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक सवार दंपत्ति में टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं ट्रेक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
मनीराम परिहार पुत्र गणेेश परिहार निवासी ककरवाया ने बताया कि वह अपनी पत्नी रेखा व पुत्र राज के साथ सतनबाड़ा जा रहे थे। जब वह बालाजी धाम मंदिर के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे ट्रेक्टर चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मनीराम, उसकी पत्नी व बच्चे नीचे गिर गए और चोटिल हो गए। मामले की सूचना मौके से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!