Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी की पार्वती को ग्वालियर के नरेंद्र नेे किया दहेज के लिए प्रताड़ित | Shivpuri News

शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेत्र के तहत आने वाले शांति नगर कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने पति नरेंद्र शाक्य व उसके परिजनों पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया है। शिवपुरी की रहने वाली पार्वती उर्फ ज्योति ने बताया कि उसकी शादी ग्वालियर गोल पहाड़िया में रहने वाले नरेंद्र शाक्य के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय तक सब ठीक चला। इसके बाद ससुरालीजन उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। यह सिलसिला रोज शुरू हो गया। जब उसने पति से बात की तो उसने भी उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और घर से निकाल दिया। घर से निकाले जाने के बाद पार्वती अपने पिता के यहां ग्वालियर पहुंची और घटनाक्रम के बारे में बताया। जिस पर पिता ने लड़की की ससुराल पहुंचे और वहां बातचीत की लेकिन कुछ हल नहीं निकला। इसके बाद पार्वती ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। जहां पुलिस ने पति नरेंद्र शाक्य के साथ विनोद शाक्य, रामकली शाक्य, सालिगराम शाक्य निवासी गोल पहाडिया ग्वालियर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
कोलारस में भी दहेेज प्रताड़ना का केस दर्ज
कोलारस। कोलारस में भी एक महिला ने ससुरालीजनों पर दहेेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया है। संगीता निवासी ग्राम खतौरा थाना इंदार ने बताया कि उसकी शादी गजराम जाटव के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति व ससुरालीजन किशोेरीलाल, छोटे व नथियाबाई जाटव निवासी भाटी उसे दहेेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। जब दहेेज लाने से मना कर दिया तो घर से निकाल दिया। घर से निकाले जानेे के बाद संगीता थाने गई और मामले में केस दर्ज करवाया। पुलिस ने संगीता की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!