शिवपुरी के करैरा में न्यायालय चल रहे चैक बाउंस के मामले में राजीनामा का दबाब बनाने के लिए महिला जनपद सदस्य के घर पर कुछ लोगो कट्टे से फायर कर दिए। इसकी शिकायत महिला जनपद सदस्य ने अपने पति के साथ करैरा थाने में पहुंचकर दर्ज कराई थी। लेकिन सुनवाई नहीं हुई आज महिला जनपद सदस्य ने अपने पति के साथ एसपी ऑफिस पहुंचकर आरोपियों पर मामला दर्ज करने की मांग की हैं।
बहन से राजीनामा के लिए भाइयों ने चलाई गोली
करैरा जनपद सदस्य बबली बैश ने बताया उसके पति जीतेद्र वैश का 9 लाख 90 हजार रूपये के चेक बाउंस का केस प्रियंका ठाकुर पत्नी अजय ठाकुर निवासी दिनारा के साथ चल रहा हैं। प्रियंका ठाकुर इस केस में राजीनामा चाहती थी। मेरे पति ने राजीनामा से इंकार कर दिया था। इसी बात से लगातार उन्हें धमकी मिल रही थीं।
पं धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री कथा सुनकर लौटे थे
करैरा जनपद सदस्य बबली बैश ने बताया कि 5 दिसंबर की रात 9 बजे वह और उसका पति जीतेद्र वैश पं धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री कथा सुनकर बापस घर लौटे थे। तभी रात 11 बजे उसके घर पर प्रियंका ठाकुर के दोनों भाई अभिषेक, अकिंत और उनके साथ एक व्यक्ति बाइक पर सवार होकर आये थे। उन्होने पति को बाहर निकालने के लिए बोला था। जब उनसे मना किया तो उनके द्वारा पहले गालियां बकी गई बाद में कट्टे से फायर भी किये गए थे। उनके साथ आगे गली में एक कार भी आई थी। जिसमे कुछ बदमाश सवार थे। बाद में राजीनामा ना करने पर बीच बाजार में गोली मारने की धमकी देते हुए बाइक पर सवार होकर चले गए थे।
छाबनी में तब्दील था करैरा, पुलिस ने बरती लापरबाही
दंपति ने गोली चलाने सहित घर पहुंचे बदमाशों का सीसीटीवी वीडियों भी जारी किया हैं। उनका कहना हैं कि गोली चलने की घटना 5 दिसंबर को घटित हुई थी। 2 दिसंबर से लेकर 8 दिसंबर तक राष्ट्रीय संत पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री भी रुके हुए थे। ऐसे में करैरा सुरक्षा के लिहाज से छाबनी में तब्दील था। घर पर गोली चलने की सूचना पुलिस को दी थी। लेकिन इसके बावजूद बदमाश पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सके थे और अब पुलिस एफआईआर भी दर्ज नहीं कर रही हैं। इसी की शिकायत लेकर वह एसपी ऑफिस पहुंचे हैं।

चैक बाउंस के मामले जनपद सदस्य के घर चलाई गोलियां: पुलिस ने नहीं किया मामला दर्ज, CCTV भी सौंपा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- टैक्सी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक के सिर पर बका से वार सरसों तुलाने पटेवरी पहुंचा था युवक, मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी / Shivpuri News
- घर के बाहर बैठे युवक को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में भर्ती, खतरे से बाहर युवक / Shivpuri News
- गौशाला की अव्यवस्थाओं पर आवाज उठाना पड़ा भारी! युवक ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- धमकियां देकर झूठे केस में फंसाने की साजिश / Shivpuri News
- रिपोर्ट वापस लो वरना जान से मार देंगे, घर में घुसकर परिवार पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला, पत्नी के सिर में लगे 7 टांके / Shivpuri News
- 3 दिन की मियाद पूरी होने से पहले ही मंडी में चला प्रशासन का बुलडोजर, व्यापारी नाराज; टीन शेड भी हटाए / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment