शिवपुरी में आधा शैक्षणिक सत्र पूर्ण होने को है, लेकिन कुछ शिक्षकों की लापरवाही नहीं थम रही। ऐसे लापरवाही के खिलाफ खुद जिला शिक्षा अधिकारी व जिला स्तरीय निरीक्षण दल लगातार स्कूलों का निरीक्षण कर कार्रवाई को अंजाम दे रहे हैं।
इसी क्रम में पोहरी के प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीपुरा लगातार बंद रहने व निरीक्षण के दौरान भी ताले लटके पाए जाने पर डीईओ ने स्कूल की शिक्षिका और शाला प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है तो वहीं दूसरी कार्रवाई में वन अपराध में न्यायालय द्वारा जेल भेजे गए शिक्षक को भी निलंबित किया गया है।
इन दो पर गिरी निलंबन की गाज
वन परिक्षेत्र अधिकारी परिक्षेत्र शिवपुरी द्वारा खनियांधाना के प्राथमिक विद्यालय गूगरी में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक रामनरेश मिश्रा के खिलाफ 28 सितम्बर को जंगल से खैर के पेड़ों की कटाई के मामले में संलिप्तता पाई गई थी। इस पर से शिक्षक रामनरेश मिश्रा पर वन अपराध दर्ज किया गया था और 1 दिसम्बर को उसे गिरफ्तार भी किया गया वहीं, 2 दिसम्बर को न्यायालय में पेश किया जहां से न्यायालय ने शिक्षक को जेल भेज दिया।
इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी समरसिंह राठौड़ ने जेल में निरुद्ध प्राथमिक शिक्षक रामनरेश मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जेल से रिहा होने पर संबंधित का मुख्यालय बीईओ कार्यालय पोहरी रहेगा। इधर, एक और मामले में पोहरी के प्रावि लक्ष्मीपुरा की शिक्षिका पुष्पा पटेलिया को निलंबित किया गया है। उक्त स्कूल का निरीक्षण पोहरी बीईओ द्वारा 16 अक्टूबर को जबकि जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा 3 दिसम्बर को किया गया था और स्कूल बंद पाया गया। इतना ही नहीं विद्यालय भवन की पुताई एवं साफ-सफाई न होना, सामान्य जानकारी अंकित न होना पाया गया।
विद्यालय परिसर का अवलोकन करने पर यह तथ्य सामने आया कि विद्यालय का संचालन नियमित नहीं होता। इस मामले में प्रथम दृष्ट्या शाला प्रभारी पटेलिया को दोषी मानते हुए डीईओ ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय बीईओ कार्यालय नरवर रखा गया है।

वन अपराध में जेल गया शिक्षक निलंबित: डीईओ ने लगातार बंद मिलने पर पोहरी स्कूल की शिक्षिका को भी किया सस्पेंड / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- बस संचालकों ने एसपी से लगाई गुहार: ईको, थ्री-व्हीलर और टैक्सियों के अवैध संचालन पर रोक की मांग / Shivpuri News
- नमोनगर में बारिश का कहर या प्रशासन की अनदेखी? सड़कें बनीं जलाशय, रहवासी परेशान, प्रदेश प्रवक्ता ने उठाया मामला / Shivpuri News
- फतेहपुर में स्कूल के पास निकला 6 फीट लंबा मगरमच्छ, रेस्क्यू कर नेशनल पार्क में छोड़ा / Shivpuri Newsफतेहपुर में स्कूल के पास निकला 6 फीट लंबा मगरमच्छ, रेस्क्यू कर नेशनल पार्क में छोड़ा / Shivpuri News

- स्कूल में शराब पीकर पहुंचे असामाजिक तत्व, प्राचार्य से गाली-गलौज का आरोप; थाने में शिकायत / Shivpuri News
- अज्ञात वाहन ने बछड़े को रौंदा,मां की ममता ने रोक लिया रास्ता,देखने वालों की आंखें हुईं नम / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment