Press "Enter" to skip to content

वृंदावन शर्मा की आत्महत्या मामले में ब्राह्मण समाज ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की रखी मांग | Shivpuri News

शिवपुरी। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में गणक के पद पर पदस्थ वृंदावन शर्मा ने गत दिवस बाॅकड़े हनुमान जी के मंदिर के पास जंगल में पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी तथा उन्होंने मरने से पूर्व चार पेज का सुसाइट नोट छोड़ा जिसमें उन्होने सीधे-सीधे जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के एक अधिकारी एवं दो बाबूओं द्वारा उन्हे परेशान करने एवं आत्महत्या करने के लिये उकसाने का आरोप लगाया है। बाबू वृंदावन शर्मा की आत्महत्या की खबर लगते ही ब्राह्मण समाज में आक्रोश व्याप्त हो गया था। 
दोषियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग को लेकर सर्व ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुॅचकर शिवपुरी एसपी राजेश चंदेल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से सर्व ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने गणक ब्रन्दावन शर्मा की आत्महत्या मामले की निष्पक्ष जाॅच कर दोषियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही करने की मांग की है। तथा जाॅच प्रभावित न हो इसलिये संदिग्ध अधिकरी एवं कर्मचारियों को पद से हटाने की मांग जिलाधीश से की है। ज्ञापन में प्रमुख रूप से राजेन्द्र पाण्डेय, रामचरण शर्मा, लक्ष्मीनारायण पूर्व सरपंच, शैलेन्द्र टेडिया, राजीव, रामस्वरूप शर्मा, महेन्द्र दुवे, राजू शर्मा , नरेन्द्र डिर्घरा, सूर्या तेनगुरिया आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!