Press "Enter" to skip to content

साजिश : चोरी कर भाग रहे थे, फिसलने से गिरा सूखे कुए में, बचने के लिए बना दी जमीनी विवाद की कहानी | Sirsod News

शिवपुरी। सिरसौद थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम जामखो में एक युवक के घर पर पांच चोर चोरी की वारदात को अंजाम देने पहुंचे लेकिन मकान में रह रहे लोगों के जाग जाने से वह भाग गए। लेकिन उनकी पहचान कर ली गई। भागते हुए चोरों में से एक फिसल कर कुएं में जा गिरा। कुएं से बाहर निकाले जाने के बाद चोर ने चोरी के इल्जाम से बचने के लिए जमीनी विवाद की झूठी कहानी रच दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
इश्लाम उर्फ गुड्डी निवासी जामखो ने बताया कि 24 जून को रात के समय उसे घर के अंदर खटपट की आवाज सुनाई दी जिस कारण उसकी नींद खुल गई। जब जाकर देखा तो कुछ चोर टीन चोरी कर रहे थे। शोर मचाने पर चोर टीन छोड़कर भागने लगे। भागते हुए चोरों की पहचान कर ली गई और जब पकड़ने का प्रयास किया तो उसमें से एक चोर नीरज गोस्वामी का पैर फिसल गया और वह कुएं में जा गिरा। मामले की सूचना पुलिस को दी गई जहां पुलिस मौके पर पहुंचे और चोर को कुएं से बाहर निकाला। कुए में गिरने से नीरज गोस्वामी घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पूछताछ के दौरान उसने चोरी के इल्जाम से बचने के लिए जमीनी विवाद की झूठी कहानी पुलिस को सुना दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू की तो पता चला कि नीरज गोस्वामी अपने साथियों मातादीन बेडिया एवं अन्य दो लोगों के साथ चोरी करने आया था। मामले में पुलिस ने पांच आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!