Press "Enter" to skip to content

जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, हुए फायर, एक घायल | Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी व कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। घटना में एक पक्ष की ओर से कट्टे से फायर किया जिसमें एक व्यक्ति घायल गया। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया है। 
मिली जानकारी के अनुसार गिर्राज धाकड़ पुत्र रामसिंह धाकड़ व हरपाल धाकड़ में जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। 29 जून को दोपहर के समय जब गिर्राज अपने पुत्र हरिमोहन धाकड़ के साथ अपने खेत पर गया तो देखा कि उसके खेत को हरिसिंह धाकड़, हरपाल, अशोक व बहादुर धाकड़ जोत रहे हैं। जिस पर मैंने जमीन को जोतने से मना किया। इस बात को लेकर वह उसके साथ गाली-गलौंज करने लगे। ज गाली देने से मना किया तो लाठी व कुल्हाड़ी से हमला कर लात-घूसों से मारपीट कर दी। मारपीट होते देख गिर्राज धाकड़ के तरफ के लोग भी आ गए और उन्होंने भी मारपीट कर दी। इसी दौरान एक युवक ने कट्टा निकाला और हरपाल सिंह पर फायर झोंक दिया। जिससे गोली उसके पैर में जाकर लगी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!