Press "Enter" to skip to content

शिक्षा विभाग के गणक की मौत मामले ने पकड़ा तूल, कलेक्टर ने बाबूओं को किया अटैच | Shivpuri News

शिवपुरी। बीते रोज शिक्षा विभाग के गणम वृंदावन शर्मा ने बांकड़े मंदिर के बाहर जंगल में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल की जांच-पड़ताल की तो वहां एक चार पेज का सुसाइट नोट मिला। इस सुसाइट नोट में जिला शिक्षा अधिकारी अजय कटियार सहित विभाग के ही दो बाबू प्रशांत व सचिन द्वारा उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। बता दें कि मृतक वृंदावन शर्मा पिछले 6 माह से निलंबित चह रहे थे। 
अब वृंदावन शर्मा की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले को लेकर कलेक्टर अनुग्रह पी ने शिक्षा विभाग के बाबू प्रशांत व सचिन को एसडीएम कार्यालय में अटैच कर दिया है। वहींे जिला शिक्षा अधिकारी अजय कटियार का प्रभारी सहायक संचालक एके रोहित को सौंपा है। बता दें कि जिला शिक्षा अधिकारी अभी छुट्टी पर चल रहे हैं। कलेक्टर ने मामले की पूरी जांच होने तक डीईओ का प्रभारी एके रोहित को ही सौंपा है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!