शिवपुरी। शिक्षा विभाग के बाबू वृंदावन शर्मा ने मौत से पहले एसपी व कलेक्टर को संबोधित करते हुए पत्र चार पेज का पत्र लिखा। जिसमें बताया गया कि डीईओ द्वारा उन्हें बहाल करने के एवज में 5 लाख रुपए की मांग की जा रही है न देने पर उन्हें कई बार प्रताड़ित भी किया गया। इतना ही नहीं पत्र में डीईओ पर निलंबन, तबादलों सहित अन्य मामलों में भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए हैं। इसके साथ ही बाबू प्रशांत व संजय द्वारा भी प्रताड़ित करने का भी आरोप वृंदावन शर्मा ने पत्र में लिखा है। इसके साथ ही पत्र उनको आत्महत्या के लिए मजबूर करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के लिए भी लिखा। मामले को लेकर एसपी राजेशसिंह ने कहा अभी हेंडराइटिंग की जांच करवाई जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई करेंगे।




