Press "Enter" to skip to content

बाल मजदूरी पर कलेक्टर के तेवर हुए सख्त, कहा अब बाल मजदूरी करवाई तो होगी कार्रवाई | Shivpuri News

बाल संरक्षण समित की बैठक आयोजित
शिवपुरी। कलेक्टर अनुग्रहा पी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बाल संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए हैं कि बाल संरक्षण की दिशा में जिले में सक्रियता से काम किया जाए। बाल संरक्षण से संबंधित अधिनियम और योजनाओं का बेहतर प्रचार-प्रसार करें।
बैठक ने एसपी राजेश सिंह चंदेल, जिला पंचायत के सीईओ एचपी वर्मा, अपर कलेक्टर आरएस बालौदिया, महिला एवं बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र सुंदरियाल, सीएमएचओ डॉ. एएल शर्मा, महिला सशक्तिकरण अधिकारी आकाश अग्रवाल सहित समस्त सीडीपीओ एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।
कलेक्टर अनुग्रहा पी ने निर्देश दिए हैं कि चाइल्ड लेबर को रोकने के लिए टीम बनाकर काम करें। जो बच्चे विभिन्न उपक्रमों में काम कर रहे हैं उन्हें चिन्हित करें और प्रकरण बनाएं।
जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र सुंदरियाल ने बताया कि इस वर्ष जिले में बड़ी संख्या में बाल विवाह रोके गए हैं जिनमें 39 बाल विवाह मौके पर पहुंचकर टीम द्वारा रोके गए जबकि 56 बाल विवाह परामर्श द्वारा रोके गए हैं। जिसमें महिला एवं बाल विकास और पुलिस की टीम द्वारा समन्वय से तत्काल कार्यवाही की गई है। बाल विवाह रोकने के लिए जिले में किए गए कार्य के लिए ममता संस्था द्वारा कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!