शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के तहत थाने के पीछे रहने वाले एक युवक ने फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी का कारण पत्नी का उसेे छोड़कर जाना बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस को सूचना मिली कि थाने के पीछेे कॉलोनी में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगा ली है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मौका-मुआयना कर लाश को फंदे से उतरवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने जब कारण पता कि तो प्राथमिक जानकारी के तौेर पर पता चला कि युवक की पत्नी उसे दो माह पहले छोड़कर चली गई थी जिससे वह दुखी रहता था। हो सकता है कि पत्नी वियोग के चलते उसने यह कदम उठाया हो। फिलहाल पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।






Be First to Comment