Press "Enter" to skip to content

खुलासा : ग्वालियर की महिलाओं ने की थी लुकवासा के सुनार से ठगी, पुलिस ने किया गिरफ्तार | Shivpuri News

शिवपुरी। लुकवासा हनुमान मंदिर के पास सुनार की दुकान संचालित करने वाले दुर्गेश पुत्र हरनारायण सोनी से ठगी की वारदात को अंजाम देने वाली तीन महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार की गई महिलाएं इससे पहले भी करैरा व कोलारस में भी इसी तरह से ठगी की वारदात को अंजाम दे चुकी थी। मामले में गिरफ्तार महिलाओं को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। 
मिली जानकारी के अनुसार लुकवासा में सराफा कारोबारी दुर्गेश पुत्र हरनारायण सोनी की दुकान पर 25 जून को तीन महिलाएं आई और उससे हार दिखाने के लिए कहा। जिस पर सुनार ने चार हार महिलाओं को दिखाए। महिलाओं ने दुर्गेश को बातों में लगा लिया और एक हार पार कर दिया। इसके बाद उक्त महिलाएं बिना कुछ खरीदी वहां से चली गई। जब तक सुनार कुछ समझ पाता तब तक उसका एक हार 15 ग्राम बजनी कीमत 75 हजार गायब हो गया। दुर्गेश द्वारा महिलाओं को ढूंढने का प्रयास किया लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिस पर पुलिस ने पास ही एक मोबाइल के सीसीटीवी फुटेज लिए जिसमें महिलाएं जाती हुई दिख रही थी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू की। 
ऐसे आईं पकड़ में ठगी करने वाली महिलाएं
मामले की गंभीरता को लेते हुए एसपी राजेशसिंह ने तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जिस पर लुकवासा चौकी प्रभारी नीरज राणा, आरक्षक सुरेंद्र राय, हेड कांस्टेबल बृृजेश देवरिया, प्रमेंद्र रावत, मनोज द्वारा सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जिसमें एक महिला संदिग्ध लगी। जिस पर आधार पर उन्होंने कोलारस व करैरा में हुई सराफा व्यवसायियों के वीडियो को खंगाला। इन वीडियो में एक महिला संदिग्ध दिखी। जिस पर पुलिस ग्वालियर पहुंची और संदिग्ध महिला बवीता पत्नी संजीव जाटव निवासी फूलबाग को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान महिला ने पुलिस को सभी जानकारी दे दी तथा लुकवासा व्यवसायी के पास से चुराया गया हार भी पुलिस ने बरामद किया। महिला की निशानदेही पर अन्य महिला अनीता पत्नी जसमंत जाटव निवासी घास मंडी ग्वालियर व तारा पत्नी सूरज जाटव निवासी कुमरपुरा ग्वालियर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!