शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम हसनापुर में एक बाइक सवार की जेब में रखा मोबाइल फट गया। मोबाइल फटने से नीचे गिर गया और उसकी जांघ में घाव हो गया। युवक के जमीन पर गिरने से मौजूद ग्रामीणों ने सड़क से उठाकर उसे किनारे पर लेटाया और 108 एम्बूलंेस को फोन कर मौके पर बुलाया। जिसे इलाज के लिए बदरवास उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार रणवीर पुत्र जगदीश आदिवासी निवासी गीतखेड़ा अपनी बाइक पर गेहूं से भरा कट्टा लेकर अपने गांव हसनापुर जा रहा था तभी रास्ते में उसकी जेब में रखा कीपेड मोबाइल अचानक फट गया जिससे उसकी जांघ में मोबाइल फटने के कारण घाव हो गया। अचानक हुई इस घटना से रणवीर का बाइक से संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक सहित सड़क पर फिसलकर गिर पड़ा जिससे उसके शरीर के अन्य भागों में भी चोटें आ गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को सड़क पर गिरता देख कुछ ग्रामीण वहां पहुचे जिन्होंने उसे सड़क के बीच से उठाकर किनारे लेटाया।




