Press "Enter" to skip to content

ब्रेकिंग : झांसी फोरलेेन तेज रफ्तार ट्रोला जा घुसा ट्रॉली में, उप्र के ट्रोला चालक की मौत, क्लीनर व ट्रेक्टर चालक घायल | Shivpuri News

दिनारा। दिनारा थाना क्षेत्र के तहत झांसी फोरलाइन पर बुधवार सुबह 5 बजे एक ट्रॉला चालक ने ट्रेक्टर में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद चालक का ट्रॉला पर से नियंत्रण खो गया औैर वह पलट गया। घटना में ट्रॉला चालक की मौके पर ही मौत हो गई तथा क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। वहीं ट्रेक्टर चालक भी घटना में घायल हो गया। 
मिली जानकारी के अनुसार ट्रोला चालक अली अहमद व क्लीनर इरशााद खान निवासी भुसखुरी राजनगर, हनुमानगंज जिला बस्ती उत्तर प्रदेश शिवपुरी से ट्रक लेेकर झांसी की ओर जा रहे थे जैसेे ही यह दिनारा क्रॉस  हुए तो आगे जा रही फर्शी से भरी ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रॉला अनियंित्रत हो गया और घसीटते हुए पलट गया वहीं ट्रॉली भी पलट गई। घटना में ट्रॉला चालक की मौके पर ही मौत हो गई तथा क्लीनर गंभीर घायल हो गया। वहीं ट्रेक्टर चालक राजकुमार शर्मा निवासी फिल्टर रोड करैरा भी हादसे में घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज भिजवाया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!