शिवपुरी। खुदकुशी मामले को लेकर जहां भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुरेंद्र शर्मा बीते रोज ही सीएम शिवराजसिंह को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग कर चुके हैं तो वहीं इस मामले पर लगातार मुखर बने भाजपा के दूसरे प्रदेश कार्य समिति सदस्य धैर्यवर्धन शर्मा ने प्रशासन और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि इस मामले में पुलिस बाबूओं पर गाज गिराने की तैयारी में है जबकि असली खलनायक डीईओ कटियार हैं जिन्हें पूरी मशीनरी बचाने में लगी हुई है। शर्मा ने मांग की है कि सबसे पहले एफआईआर दर्ज हो। उसके बाद दोषियों की गिरफ्तारी हो। उन्होंने इस मामले को लेकर आमजन व कर्मचारी संगठनों से भी आवाज मुखर करने की भी अपील की है।




