Press "Enter" to skip to content

गणक वृंदावन शर्मा खुदकुशी मामला : न्याय नहीं मिला तो राज्यपाल से करेंगे सपरिवार इच्छा मृत्यु की मांग | Shivpuri News

शिवपुरी। कलेक्ट्रेट में दोषियों पर कार्रवाई की मांग लेकर पहुंचे गिरीश कलेक्टर के न मिलने और करीब 3 घंटे यहां से वहां भटकने से बेहद निराश नजर आया और इस असंवेदनशीलता पर उसने बयान दिया कि अगर उसकी सुनवाई नहीं हुई तो वह प्रदेश के राज्यपाल के पास जाएगा और अपनी दोनों बहिनों, मां व खुद के लिए इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगेगा। उसका कहना है कि पूरा परिवार बेहर तनाव में है। इतने बड़े घटनाक्रम के बाद भी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी संवेदनशीतला नहीं दिखा रहे हैं। दोषियों को सिर्फ दूसरी जगह अटैच कर इतिश्री कर ली है, जबकि उन पर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी होनी चाहिए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!