Press "Enter" to skip to content

तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार राजस्थान के युवक में मारी टक्कर, मौेत | Shivpuri News

शिवपुरी। तेंदुआ थाना क्षेेत्र के तहत डहरवारा फोरलेन पर एक तेज तफ्तार कार के चालक ने आगे जा रहे बाइक सवार में जोरदार टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक सवार राजस्थान के केलबाड़ा का रहने बाला बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
प्रहलाद कुशवाह निवासी सिरसौद थाना केलबाड़ा जिला वांरा राजस्थान बीते रोज दोपहर के समय बाइक से शिवपुरी की ओर आ रहा था तभी कृश्णा ढावा के पास ग्राम डहरवारा फोरलाइन पर पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही प्रहलाद बाइक सहित जमीन पर गिर गया और बुरी तरह चोटिल हो गया। वहीं घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने कार का नंबर देख लिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रहलाद को अस्पताल लेकर आई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी पुलिस ने मृतक के परिजनों को दी जहां परिजन मौके पर पहुंचे और मृतक का पोस्टमार्टम कराया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!