Press "Enter" to skip to content

शादी में शामिल होने जा रहे ठेकेदार की बोलेरो नदी में गिरी, ग्रामीणों की सजगता के चलते सभी 7 लोगों को सुरक्षित निकाला बाहर | Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के भौंती थाना क्षेत्र के तहत शादी समारोह में बोलेरो वाहन से परिवार के साथ जा रहे ठेकेदार अमित कुमार का वाहन परोच नदी में अनियंित्रत होकर गिर गया। घटना के समय वाहन में 7 लोग सवार थे। चीख-पुकार मचने के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने सभी सदस्यों को बाहर निकाल लिया जिससे बड़ी जनहानि होने से बच गई। बताया जा रहा है कि पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा था जिस कारण रूट काे डायवर्ड किया लेकिन कोई संकेत नहीं लगाए जिस कारण यह हादसा घटित हो गया। 
ये थे वाहन में सवार
बोलेरो वाहन में ठेकेदार अमित कुमार पुत्र बैजनाथ प्रसाद झा अपनी पत्नी, चार बच्चे और बहू के साथ मंगलवार की सुबह ललितपुर में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होने अपनी बुलेरो कार से गए थे और रात के समय वह ललितपुर से शिवपुरी लौट रहे थे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!