Press "Enter" to skip to content

शादी के एक हफ्ते के भीतर ही सुजाता ने फांसी लगाकर दी जान | Shivpuri News

शिवपुरी। सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम सेवड़ा में एक नवविवाहिता ने शादी के 7 दिन के अंदर ही फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जाता है कि महिला की कुछ दिन पूर्व ही बुआ के लड़के से शादी हुई थी। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। 
जानकारी के अनुसार सुजाता पुत्री सूरज मोगिया निवासी सेबढा थाना सुभाषपुरा की शादी अपनी ही बुआ के बेटे मंगल सिंह के साथ शादी हुई थी। सुजाता के पिता सूरज सिंह ने बताया है कि कल सुबह वह अपने घर रोती हुई आई और इस शादी से अपने आप को खुश नहीं बता रही थी। जिसके बाद वह कमरे में चली गई। कुछ देर बाद सुजाता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को फंदे से उतरवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!