Press "Enter" to skip to content

खेेत पर काम करते समय लगा युवक को करंट, मौत | Shivpuri News

शिवपुरी। सीहोेर थाना क्षेत्र के तहत ग्राम धमधाैली में खेत पर काम कर रहे एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ज्ञानी पुत्र छुट्टा कोली निवासी धमधौली बुधवार को खेत पर काम कर रहा था। काम करते समय उसे करंट लग गया जिससे वह अचेेत होेकर जमीन पर गिर गया। जब खेत पर सतन कोली आया तो उसने अपने पिता ज्ञानी को जमीन पर गिरा देखा। जिसके बाद वह उसे अस्पताल लेे गया जहां डॉक्टरोें ने चैकअप के बाद उसेे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!