दिनदहाड़े बंधन बैंक के बाहर रखी बाइक चोरी | Shivpuri News

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत आदर्श नगर मेें िस्थत बंधक बैंक के सामने रखी बाइक को चोरों ने निशाना बना दिया। जितेेंद्र पुत्र गोपालसिंह भदौरिया निवासी ग्वालियर ने बताया कि वह बंधक बैंक में किसी काम से आया था। उसने बाइक को बाहर रख दिया और बैंक के अंदर चला गया। जब वह वापस आया तो देखा कि बाइक गायब थी। जिस पर उसने आसपास पूछताछ की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद वह थाने गया और मामले मेें बाइक चोरी की शिकायत दर्ज करवाई।