Press "Enter" to skip to content

दतिया में मिली रोड लाइंस संचालक की क्रेटा कार, तालाब के अंदर कीचड़ में धंसी हुई थी | Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के कृष्णपुरम कॉलोनी से कुछ दिन पहले ट्रांसपोर्ट व्यवसायी की कार चोरी हो गई थी। यह कार बुधवार को दतिया में मिल गई है। यह कार कीचड़ में फस गई थी जिसके बाद बदमाश उसे वहीं छोड़कर भाग गए। कोतवाली टीआई बादामसिंह यादव ने बताया कि कार को बरामद कर लिया है जबकि बदमाशों की तलाश कर रहे हैं। घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कार चोरी की यह वारदात कैद हो गई थी और सीसीटीवी फुटैज के आधार पर पुलिस कार की तलाश में जुटी हुई थी। बदमाशों ने कार के पीछे कार लगाकर लैपटॉप से उसका लॉक खोलकर कारी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था और कार लेकर बदमाश फरार हो गए थे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!