शिवपुरी। शिवपुरी नगर के बार्ड झींगुरा में निवासरत एक दवंग व्यक्ति ने आम सडक पर अपने निजी मकान की सीमा बडाकर अतिक्रमण कर लिया गया। जब उसे इस कार्य के लिये मना किया गया तो भाजपा नेता होने की धोंस जमाकर राजनीतिक पहुंच का प्रदर्शन करते हुये उसके द्वारा किसी की बात नहीं सुनी गई। उक्त मामले को लेकर झींगुरा निवासरत लोगों द्वारा एक लिखित आवेदन नगर पालिका अधिकारी को दिया गया। उक्त आवेदन में झाींगुरा में सडक में किये जा रहे अतिक्रमण से प्रभावित लोगों ने बताया कि स्वयं को भाजपा युवा मंडल शिवपुरी का महामंत्री बताने वाला झींगुरा निवासी दबंग व्यक्ति ने पहले सडक को घेरते हुये अतिक्रमण करते हुये बाउण्डरी की बाद में जाली लगाकर उसे मजबूती प्रदान की और अब पक्की नाली का निर्माण कर अतिक्रमण को पक्का करने जा रहा है।
शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि राजनीतिक प्रभाव रखने वाला उक्त व्यक्ति अपने भाई को नगरपालिका का ठेकेदार बताता है। जो आये दिन मोहल्ले वालों को अपनी राजनीतिक पकड होने की धमकी देता रहता है। सडक पर अतिक्रमण होने से जहां आवागमन अवरोधित होगा वहीं अन्य अतिक्रमणकारियों के होंसले बुलंद होंगे। शिकायतकर्ता ने किये जा रहे सडक पर अतिक्रमण को तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की मांग की है।






Be First to Comment